अन्ना और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बारिश के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे और अन्ना की गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्का-मुक्की भी हुई। जैसे ही यह खबर फैली कि अन्ना को छत्रसाल स्टेडियम में लाया जा रहा है, दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों सहित 8000 से अधिक लोग स्टेडियम पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर आठ बसें बवाना की तरफ रवाना की हैं जहां प्रदर्शनकारियों को बंद करने के लिए अस्थायी जेल बनाया गया है। देखिए अन्ना की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का माहौल।